फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती पुलिस की, मुख्यमंत्री ने खेद जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अभिनंदन समारोह के दौरान सीएम सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने मीडिया वालों के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस कर्मी के इस रवैये से मीडिया कर्मी समारोह स्थल से बाहर निकल आए। लेकिन जैसे ही इसकी भनक पार्टी के मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, डीसीपी कमलदीप गोयल और एसडीएम पंकज सेतिया को लगी वह मीडिया कर्मियों को मनाने के लिए पहुंचे। लेकिन मीडियाकर्मी अपनी जिद पर अड़े रहे कि इस मामले की वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर शिकायत करेंगे। मुख्यमंत्री जब अपना संबोधन समाप्त कर गाड़ी में सवार होने लगे तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने मीडिया को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। उन्होंने पुलिस वालों को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी गलती हुई तो नौकरी जाएगी। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी मीडियाकर्मियों के लिए उचित प्रबंध करने के आदेश दिए और कहा कि आगे से स्टेज के ठीक सामने ही मीडियाकर्मियों के बैठने के लिए दीर्घा बनाई जाए और फोटोग्राफरों के लिए स्टेज का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें