फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के स्टेनो ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 में पंजाब इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के स्टेनो कमलजीत सिंह ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें जीएमएसएच-16 ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-19 निवासी कमलजीत सिंह 50 साल के थे। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया गया कि वे मानसिक रूप से परेशान थे। फिलहाल पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 19 में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कमलजीत सिंह की पत्नी सेक्टर 17 में पंजाब के एक दफ्तर में तैनात हैं। शाम को जब वह घर पहुंची तो पति को फंदे पर लटकता देखा। कमलजीत सिंह पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, पटियाला में स्टेनो थे। उनका पिछले एक साल से सेक्टर 32 के अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें