चंडीगढ़। चंडीगढ़ के टेनिस स्टार का जवाब नहीं। कोर्ट में उतरते हैं तो विपक्षियों को पस्त कर देते हैं। सनराइज ओपन टेनिस चैंपियनशिप में कार्तिक ने ऐसा ही जलवा दिखाया। कार्तिक ने लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग के फाइनल मैच में कार्तिकेय को 6-4 से शिकस्त देकर सनराइज ओपन टेनिस टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा कर लिया।
चंडीगढ़ क्लब में खेले गए मुकाबले में लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में दक्ष ने यथार्थ को 6-0 से मात देकर खिताब जीत लिया। लड़कों के अंडर-12 आयु वर्ग के फाइनल मैच में अर्पित ने परगुन को 6-5 के अंतर से शिकस्त दी। लड़कों के अंडर-10 आयु वर्ग में कनव ने अद्वित को 5-3 के अंतर से शिकस्त देकर मुकाबला जीत लिया।