चंडीगढ़। रॉक रोवर क्लब ने वंडर क्लब को 3-0 के अंतर से हराकर स्टेट सब-जूनियर वुमन हॉकी चैंपियनशिप के लीग मुकाबले में जीत दर्ज की। हॉकी स्टेडियम-42 में खेले गए मुकाबले में रॉक रोवर की ओर से खेल के तीसरे मिनट में सानिया ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 36वें मिनट में रॉक रोवर को पेनल्टी कार्नर मिला, जिसको तमन्ना ने गोल में तब्दील कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद हाफ टाइम तक किसी भी टीम के खिलाड़ी तीसरा गोल नहीं कर सके। खेल के अंतिम समय में रॉक रोवर की साक्षी फील्ड गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाने में सफल रही।
दूसरे मैच में जीएमएचएस-42 ने एसजीजीएस-35 को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से मात दी। विजेता टीम की ओर से अंजली ने खेल के 10वें, 36वें व 58वें मिनट में तीन गोल किए। भावना ने खेल के 18वें व 40वें मिनट में दो गोल किए। शालिनी ने तीसरे मिनट, अंकिता ने छठे मिनट तथा आरती ने 15वें मिनट में गोल किए।