फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका रेलवे स्टेशन पर लगी वाटर वेंडिंग मशीन दोबारा शुरू, यात्रियों को कम दरों पर उपल्बध होगा मिनरल वाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। यहां के रेलवे स्टेशन पर लंबे अरसे से शोपीस बनी हुई वाटर वेंडिंग मशीन अब ठीक हो गई है। स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को अब कम दरों में मिनरल वाटर उपलब्ध हो रहा है। आईआरसीटीसी के सौजन्य से लगाई गई यह मशीन दो साल पहले अप्रैल में चालू हालत में थी। यह कुछ समय बाद ही बंद हो गई थी और उस पर आउट आफ आर्डर का नोटिस लगा दिया था।
विज्ञापन

कालका रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही दिन पहले इस मशीन को दोबारा चालू कर दिया गया है। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को शुद्ध पेयजल के लिए बाजार से खरीदी हुई बोतल के हिसाब से काफी कम दर पर मिनरल वाटर उपलब्ध हो जाएगा।
वाटर वेंडिंग मशीन से पानी लेने पर यात्रियों को एक लीटर पानी के 5 रुपये अदा करने होंगे। 5 लीटर पानी केवल 20 रुपये में उपलब्ध होगा। हालांकि पानी के लिए कंटेनर लेने पर अलग से शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन


लोगों की मांग, पहले वाले स्थान पर ही शिफ्ट की जाए मशीन
सबसे पहले इस वाटर वेंडिंग मशीन को कालका-शिमला रेलवे लाइन के पास लगाया था। इसके चलते स्टेशन में प्रवेश करने वाले हर यात्री की नजर इस पर पड़ती थी और वह इस सुविधा का लाभ ले पाता था। लंबे समय बाद जब दोबारा इस मशीन को चालू हालत में लगाया गया है तो इसे प्लेटफार्म नंबर-2 पर शिफ्ट कर दिया गया है। वहां अधिकांश यात्रियों की नजर इस मशीन पर नहीं जा पा रही और वे इस सुविधा से वंचित रह जाते हैं। इस वजह से वे अधिक राशि अदा कर पानी पीने को मजबूर हैं।

मशीन को उठाकर एक साइड पर कर दिया था
मशीन लगाने वाले ठेकेदार गौरव ने बताया कि मशीन पहले भी ठीक थी और ऑटोमोड पर चलती थी। उस समय मशीन के कोई लड़का नहीं था। स्टेशन पर काम होने की वजह से भी मशीन को उठाकर एक साइड पर कर दिया था, जिसकी वजह से इसके कनेक्शन बंद हो गए थे। इस वजह से कुछ समय तक मशीन बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें