फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पंचकूला में बंद रहेंगे ठेके

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर 12 मई केे पंचकूला जिले के ठेके दो दिन बंद रहेंगे। अगर कोई रेस्टोरेंट और शराब की दुकान के ठेकेदार इस नियम का पालन नहीं करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई स्क्वॉड टीम करेगी। होटल, क्लब और रेस्टोरेंट पर भी दो दिन शराब परोसने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचकूला जिले की सीमा में लगने वाले सभी ठेके बंद रहेंगे। यह ठेके 10 मई को शाम छह बजे से 12 मई तक बंद रहेंगे। शराब के ठेकों के साथ होटल, रेस्टोरेंट, क्लब में शराब परोसने पर पाबंदी लगाई गई है। पंचकूला के उपायुक्त बलकार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की टीमें इस दौरान चेकिंग पर रहेंगी। अगर कोई ठेका इस अवधि में खुला पाया जाएगा तो उसे सील कर दिया जाएगा। वहीं होटल, रेस्टोरेंट, क्लब में शराब परोसी जाएगी तो इसे भी सील कर दिया जाएगा। सभी जगह स्क्वॉड टीम की ओर से दो दिन गहन जांच की जाएगी। इसके अलावा अन्य अधिकारियों की ओर से भी निगरानी रखी जाएगी। वहीं शहर में सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गई है। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को शराब का प्रलोभन देने की संभावना को रोकने लिए यह कदम उठाया गया है। गांव और शहरी क्षेत्र में ठेकों की जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसका ठेका सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें