फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बनने पर राजेश जोगपाल को लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस बनने पर राजेश जोगपाल को लोगों ने दी बधाई
विज्ञापन

पंचकूला। एचसीएस से पदोन्नत होकर आईएएस बनने पर वीरवार को राजेश जोगपाल को बधाई देने वालों का सारा दिन तांता लगा रहा। निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, तकनीकी सलाहकार एवं अन्य स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। जोगपाल 1997 में हरियाणा सिविल सेवा में शामिल हुए और उन्होंने सिरसा, कैथल, अंबाला, पंचकूला, करनाल जिलों के सिटी मजिस्ट्रेट के तौर पर सेवा दी। जोगपाल को जनगणना संचालन 2001 और 2011 में उल्लेखनीय काम करने पर दो बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। 2014 में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए उनके नाम की सिफारिश की गई थी। उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने पंचकूला, अंबाला-यमुनानगर और करनाल-कुरुक्षेत्र में सचिव आरटीए, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त और अतिरिक्त निदेशक के रूप में भी कार्य किया। जोगपाल ने बताया कि उन्हें घूमने का शौक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें