फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी गैंगरेप मामले में दो नाबालिग के वकीलों ने जिला अदालत में लगाई जमानत के लिए अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो नाबालिग ने लगाई जमानत के लिए अर्जी
विज्ञापन

जिला अदालत में केस में पकड़े गए आरोपियों की हुई पेशी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मोरनी सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो नाबालिगों की जमानत के लिए बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 3 मई को तय की है। 3 मई को दो नाबालिगों की जमानत पर फैसला आएगा। वहीं इस मामले के अन्य आरोपी भी कोर्ट में पेश हुए। इस मामले को लेकर पिछले साल 3 अक्टूबर को चार्जशीट दायर की गई थी।
मोरनी सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआईटी की ओर से जिला अदालत में फाइल चार्जशीट में महिला के पति समेत 12 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। 450 पेज की फाइल की गई चार्जशीट में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट, कॉल डिटेल सहित सभी के बयान दर्ज हैं। खास बात यह है कि पति के खिलाफ देह व्यापार करवाने के तहत केस चलेगा। बाकी लोगों पर दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

डायरी, व्हाट्सएप डिटेल से पीड़िता के पति, होटल संचालक और टैक्सी ड्राइवर के कई बड़े खुलासे हुए हैं। पीड़िता ने 40 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसमें लड़कियों को बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन

नौकरों के बयानों में यह भी दर्ज किया गया है कि युवतियों को नशे की गोली भी दी जाती थी। अब इस मामले में जल्द ही आरोप तय होंगे। आरोपी है कि पहले होटल में नौकर अवतार ने रेप किया। उसने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। इसके अलावा विकास, करण, धीरज, मंजीत, शादी राम, अजय कुमार और फरार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों के तहत चालान दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें