फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे के बाद पहली बार गुलजार हुआ शहर का नाम चर्चा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित नाम चर्चा घर में डेरा सच्चा सौदा की ओर से रविवार को धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सत्संग एवं नामचर्चा की। पंचकूला नाम चर्चा घर की देखभाल करने वाले अनिल भंगीदास ने बताया कि नामचर्चा की शुरूआत धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा नाम के साथ की गई। विनती शब्द लगाकर भजन-कीर्तन शुरू किए। जिसमें शाह सतनाम महाराज की शब्दवाणी को भजनों के माध्यम से गाया गया। नामचर्चा का समापन लंगर के साथ किया गया। अनिल भंगीदास ने बताया कि इस दौरान गरीब लोगों को राशन दिया गया और साथ ही कुछ लोगों को स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। हर वर्षगांठ पर गरीबों को सहायतार्थ सामान दिया जाता है। यह कार्यक्रम केवल धार्मिक था, चुनाव को लेकर जो फैसला लिया जाना है वह सिरसा से ही होगा और डेरे से जो भी आदेश होगा उसका सभी मिलकर पालन करेंगे। इस अवसर पर लवली, नरेश भल्ला, कमल, मोहन लाल, चरण सिंह, अजैब सिंह, रवि कुमार, राम सरण, हंसराज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें