फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की ओर से तीसरे दिन भी जिला अदालत में रही हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

जिला अदालत में वकीलों ने जताया विरोध
कहा, जज द्वारा वकीलों से अभद्र व्यवहार बंद हो
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों की हड़ताल तीसरे दिन वीरवार को भी जारी रही। पूरा दिन हड़ताल होने के कारण सिविल सहित अन्य केसों की सुनवाई में केवल लोगों को तारीखें मिली। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वकीलों की ओर से वीरवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। इसे लेकर वकीलों में काफी रोष है। पंचकूला बार एसोसिएशन के प्रधान उमेश माहौर ने बताया कि वकील विकास शर्मा से एक जज ने अभद्र व्यवहार किया है। इस कारण तीन दिन से वर्क सस्पेंड रखा गया है। आए दिन वकीलों के साथ इस तरह से अभद्र व्यवहार की बातें सामने आती हैं। इस कारण वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह के हालात में अगर जज की ओर से माफी नहीं मांगी जाती तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी। वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार बंद होना चाहिए। इसके लिए हम बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भी शिकायत करेंगे।
हड़ताल के दौरान पंचकूला बार एसोसिएशन के प्रधान उमेश कुमार माहौर, उपप्रधान मनोज गौड़, सचिव दिव्य प्रताप सिसोदिया, संयुक्त सचिव समीक्षा शर्मा, वित्त सचिव साहिल गोयल एवं उदित मेहंदीरत्ता, सुरेश रोहिल्ला, सतीश कादियान सहित अन्य वकीलों ने हड़ताल करते हुए अपनी नाराजगी जताई। वकीलों ने कहा कि जज द्वारा वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार करना ठीक नहीं है। वकीलों ने कहा कि वह इस प्रकार का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक वकीलों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन कोर्ट में करीब पांच सौ केसों में सुनवाई होती है
हर दिन जिला अदालत में करीब पांच सौ केसों की सुनवाई होती है। यहां पर एनआईए, सीबीआई की विशेष अदालत में भी वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हुई। इस कारण यहां पर आने वाले लोगों को जमकर परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि अगर हमें पता होता कि आज कोर्ट में सुनवाई नहीं होगी तो हम कोर्ट ही नहीं आते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें