निगम ने शुरू की बैनर, पोस्टर हटाने की कार्रवाई
पिंजौर। नगर निगम पंचकूला जोन पिंजौर ने मुख्य बाजार पिंजौर अनाधिकृत तरीके से लगे बैनर, बोर्ड आदि को उतारने की मुहिम चलाई। मंगलवार को नगर निगम कर्मचारियों ने पिंजौर मुख्य बाजार में बिजली के खंभों आदि पर लगे बोर्ड और बैनर उतारे गए। सैनिटरी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से अनाधिकृत तरीके से लगे अवैध बोर्ड, बैनर को उतारने की मुहिम पहले भी लगातार चलती रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अवैध तौर पर लगे पोस्टर, बैनर आदि को भी हटाने की कार्रवाई चल रही है।