फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएम विंडो पहुंचा बेसमेंट में क्लास संचालन का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सीएम विंडो पहुंचा बेसमेंट में क्लास संचालन का मामला
विज्ञापन


- शहर के कई स्कूलों में आज भी चल रही बेसमेंट में क्लासें
- शिक्षा विभाग की चेकिंग में भी मिली कई अनियमितताएं

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के नियमों की अनदेखी कर बेसमेंट में क्लास चलाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह मामला सीएम विंडो तक पहुंचा गया है। इससे स्पष्ट है कि विभागीय अधिकारियों सहित स्कूल प्रबंधकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यदि बेसमेंट में क्लास संचालन को शिक्षा विभाग व एचएसवीपी के अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से बंद न करवाया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि शहर के ही एक व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिकायत में यह भी लिखा गया है कि शिक्षा विभाग और एचएसवीपी के अधिकारियों ने इस मामले में अभी तक किन स्कूलों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है इसकी भी जानकारी दी जाए।

कागजी कार्रवाई तक सीमित रही शिक्षा विभाग की कार्रवाई
निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए बेसमेंट में क्लास का संचालन करके स्टूडेंट्स की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई कागजों तक ही सीमित रही। हालांकि अब यह मामला विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। ऐसे में निचले स्तर के अधिकारियों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के एक स्थानीय अधिकारी ने बीते दिनों शहर के कई निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सेक्टर-21 स्थित एक स्कूल के बेसमेंट में क्लासें चलती मिलीं। इस जांच की रिपोर्ट उक्त अधिकारी ने डीईओ को सौंप दी थी। डीईओ ने स्कूल संचालक को बेसमेंट में क्लास बंद करने के लिए लिखा।
विज्ञापन


कागजों में लिखा बंद, फिर भी चल रहीं क्लासें
स्कूल संचालक ने डीईओ के पत्र का जवाब देते हुए यह जानकारी दी कि बेसमेंट में क्लास संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। लेकिन जानकारी यह मिली है कि उक्त स्कूल के बेसमेंट में अभी भी क्लासें चल रही हैं। वहीं, मुनीष बांगड़ ने एक आरटीआई एचएसवीपी में भी लगा दी। आरटीआई में उन्होंने अधिकारियों से पूछा है कि विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई है। बता दें कि अमर उजाला की विशेष रिपोर्ट पर एचएसवीपी के ईओ आशुतोष राजन ने कड़ा संज्ञान लिया था। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शहर के तमाम स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट तलब की थी। विभागीय कार्रवाई से निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों के निरीक्षण में शहर के कई स्कूलों में बेसमेंट में क्लासें चलती हुई मिली थीं, जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन


बेसमेंट में क्लास संचालन के मामले में स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक न मिला तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष राजन, इस्टेट ऑफिसर एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें