आधार संहिता लगने से पहले पंचकूला में बही विकास की बयार
- विधायक ने 14.6 करोड़ की लागत से 12 परियोजनाओं की रखी आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आदर्श आचार संहिता लगने से पहले रविवार को स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने करीब 14.6 करोड़ रुपये की राशि की 12 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। जिसमें 4 करोड़ 16 लाख 42 हजार रुपये की राशिश से बनने वाली 3 परियोजनाओं की आधारशिक्षा शहरी क्षेत्र तथा करीब 10 करोड़ रुपये की राशि से बनने वाली 9 परियोजनाओं की ग्रामीण क्षेत्र में शुभारंभ किया। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड चौक के नजदीक 22.42 लाख रुपये की राशि से बनने वाले पंचकूला सिटी एंट्री गेट, सेक्टर 7/8 डिवाडिंग के पास 2 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि से शहर में बनने वाले 53 बस क्यू शेल्टर तथा सेक्टर-19 में 1 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि से बनने वाली रेहड़ी मार्केट की आधारशिला रखी।
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने गांव रामगढ़ में 1 करोड़ 81 लाख रुपये की राशि से 21 गांवों में बनने वाले प्रवेश द्वार के निर्माण, गांव रामगढ़ में 35 लाख रुपये की राशि से श्मशानघाट के नवीनीकरण तथा 47 लाख रुपये की राशि से देवी तालाब के रिटेनिंग वॉल की आधारशिला रखी। गांव मान्क्या व निचला भानू में 42-42 लाख रुपये की राशि से नदी पर बनने वाले पुलों की आधारशिला रखी। इसी प्रकार गांव दबकौरी में 90 लाख रुपये की राशि से बनने वाले सामुदायिक केंद्र व 20 लाख रुपये की राशि से बनने वाले तालाब की रिटेनिंग वॉल, आसरे वाली में 1 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि से नाले पर काजवे तथा गांव बरवाला में 4 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि से पानी की निकासी के लिये बनाई जाने वाली ड्रेन्स की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राजेश जोगपाल, भाजपा के जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन उमेश सूद ने भी जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा, युवा प्रधान योगेंद्र शर्मा, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, जेई राजेश चैहान, महामंत्री वीरेंद्र राणा, मार्किट कमेटी पंचकूला के चेयरमैन अशोक शर्मा , बरवाला के बलसिंह राणा, मण्डल अध्यक्ष सुशील सिंगला, महामंत्री अमरीक सिंह, रामपाल राणा, रतेवाली के सरपंच रोकी राम, सरंपच बरवाला बलजिन्द्र सिंह, राजबीर राणा, परमजीत राणा, बलबीर शर्मा, रवि भूषण, बलवीर, कमल, राजेश, मुकेश, राजकुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।