आज से पल्स पोलियो अभियान शुरू
बरवाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरवाला में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 10 मार्च से शुरू किया जाएगा जो कि 12 मार्च तक चलेगा। इसमें शून्य से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो दवाई पिलाई जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के इंचार्ज व मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य केन्द्र के तहत 19 पोलियो बूथ बनाए गए हैं जिनमें एक मोबाइल बूथ है जो ईट भट्टों, पोल्ट्री फार्म, बरवाला बस स्टैंड बनाया गया है। इस अभियान में स्वास्थ्य केन्द्र के सभी कर्मचारी व स्वामी देवी दयाल संस्थान के नर्सिंग के विद्यार्थी अपना सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि जो बच्चे कल पोलियो दवाई पीने से रह जाएंगे उन्हें 11 व 12 मार्च को डोर-टू-डोर जाकर दवाई पिलाई जाएगी।