फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 हजार उपभोक्ताओं की रसोई गैस सिलिंड़र एजेंसी कर दी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन देता रहा झूठे आश्वासन, उपभोक्ताओं को मिला कनेक्शन शिफ्ट होने का मेसेज
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो।
रायपुररानी। रसोई गैस के कनेक्शन बरवाला स्थित सोलंकी प्राइवेट एजेंसी से अटैच करने का मेसेज मोबाइल पर मिलने से एक बार फिर रायपुररानी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों में अमित सोनू, जितेंद्र मोहन अग्रवाल, भगत सिंह नारायणपुर, जगदीश चंद हकीम, नीरज मोहन, अनिल निरंकारी, विवेक गोयल, जयमल काजमपुर, सोनू टपरियां, राजा धारी, नेहा बिंदल, पूजा मंगल, रीतू सिंगला, रूबी अग्रवाल, रानी धीमान, स्नेह लता शर्मा, पूनम, कविता, सोनिया आदि ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व सरकारी प्रशासन ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया था कि जब तक कान्फेड एजेंसी व गैस गोदाम की समस्या का स्थायी हल नहीं होता तब तक यथास्थिति बनी रहेगी। लेकिन पिछले दो दिनों से उपभोक्ताओं को फोन पर मिले मेसेज के अनुसार कनेक्शन बरवाला स्थित सोलंकी प्राइवेट एजेंसी से अटैच कर दिये गए, जिसे लेकर स्थानीय जनता में भारी रोष प्रकट करते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों ने कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा सरकार व कालका विधायक भी पार्टी की होने के साथ-साथ जिला परिषद चेयरपर्सन भी स्थानीय निवासी है।

नियमों को ताक पर रखकर शिफ्ट किए गैस कनेक्शन
काबिले गौर है कि रायपुररानी व बरवाला अलग-अलग ब्लाक, अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र, रायपुररानी में सरकारी गैस गोदाम व एजेंसी पहले से है जबकि बरवाला में प्राइवेट एजेंसी कुछ वर्षों पहले ही खुली है। वहीं बरवाला पंचकूला के नजदीक है व रायपुररानी की दूरी 10 किलोमीटर अधिक है। रायपुररानी की लगभग 13 हजार उपभोक्ताओं वाली कांफेड एजेंसी के साथ मोरनी जैसे दुर्गम क्षेत्र के उपभोक्ता भी जुड़े हुए है व उपभोक्ताओं की मर्जी के बिना विभाग नियमों को अनदेखा कर इस प्रकार किसी अन्य एजेंसी से अटैच नहीं कर सकता।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले में विभाग के ही कर्मचारी का हाथ है। इस मामले की सरकार की ओर से उच्च स्तरीय जांच करवाने पर ही मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। सूचना के अनुसार बरवाला स्थित सोलंकी गैस एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के ही एक अधिकारी की है जिसे स्थानीय कर्मचारियों से लेकर विभाग के आला अधिकारियों तक जानकारी है लेकिन लोगों की समस्या को नजरअंदाज कर विभागीय अधिकारी सभी नियमों को ताक पर रख रहे हैं।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के स्थानीय इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मुझे बिना कोई जानकारी दिए उपभोक्ताओं को कनेक्शन शिफ्ट करने के मेसेज करना व बिना मुझे सूचित किए कार्यालय से रिकार्ड ले जाना भी गलत है।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जिला अधिकारी मेघना कंवर ने कहा कि सरकारी एजेंसी को लेकर कुछ परेशानी आ रही थी व आज भी लोग प्रशासनिक अधिकारी से मिले थे। जनता की समस्या को लेकर कालका विधायक लतिका शर्मा ने भी रायपुररानी में दो एजेंसी तुरंत प्रभाव से जारी करवाने की प्रक्रिया शुरू करवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें