फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू देने आए उम्मीदवार बैरंग लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी सुपरीवाइजर के लिए इंटरव्यू देने आए उम्मीदवार बैरंग लौटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा राज्य कर्मचारी आयोग के कार्यालय के बाहर ऑक्शन रिकॉर्डर के लिए इंटरव्यू देने आये उम्मीदवारों को बैरंग लौटना पड़ा। आयोग की ओर से इंटरव्यू नहीं लिया गया। एक नोटिस आयोग की ओर से मंडी सुपरीवाइजर की इंटरव्यू के लिए निकाला गया था। ऑक्शन रिकॉर्डर के लिए आये उम्मीदवारों ने बताया कि उनके इंटरव्यू का भी नोटिस था, परंतु अब इंटरव्यू लेने से इंकार कर दिया गया है। इन उम्मीदवारों ने आयोग के कार्यालय के बाहर हंगामा भी किया। इंटरव्यू देने आये हिसार निवासी कुलदीप ने बताया कि मंडी सुपरवाइजर में जिन उम्मीदवारों ने केस किया था, तो उनका इंटरव्यू लिया था। परंतु ऑक्शन रिकॉर्डर के पद पर इंटरव्यू नहीं ले रहे हैं। जोकि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। इस बारे में वह आज हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन से मिलने के लिए आये थे, परंतु चेयरमैन और सेक्रेटरी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। सिक्योरिटी ऑफिसर ने उम्मीदवारों को अंदर भी नहीं जाने दिया। मोहित गर्ग ने कहा कि आज अटेंडेंस भी नहीं लगाई गई। अटेंडेंटस लगवायें। परंतु कल को यह लोग कोर्ट में जाकर कह देंगे कि उम्मीदवार आए ही नहीं थे। इसी भर्ती में नोटिस दिया था कि सभी आये, परंतु अब बुलाकर वापिस भेजा जा रहा है। ना इंटरव्यू ले रहे हैं और अटेंडेंस लगवाई गई। डायरी नंबर तक नहीं दिया गया। उम्मीदवारों ने कहा कि एक एप्लीकेशन लिखवा कर रखवा ली गई है, लेकिन उसका डायरी नंबर नहीं दिया गया, ताकि कल को कोई प्रूफ तो रहे, परंतु धक्केशाही की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें