फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस का दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांग्रेस का दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 250 महिलाओं ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस का दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने किया। ट्रेनिंग कार्यक्रम में महिलाओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव कैसे रहें और अधिक से अधिक महिलाओं को कैसे कांग्रेस के साथ जोड़ें। इस पर ट्रेनिंग कार्यक्रम का अधिक फोकस रहा। ट्रेनिंग कर रही महिलाओं को अनुपमा रावत द्वारा ट्रेनिंग पत्र दिया गया। सुमित्रा चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेनिंग कार्यक्रम महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी रहा। जिससे महिला अपने काम को अच्छे से कर सकते है। सुमित्रा ने कहा कि 8 से 18 मार्च तक महिला यात्रा निकालेंगे जो सभी लोकसभा में जाएगी। अनुपमा रावत ने हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस का धन्यवाद किया। दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुमारी सैलजा और डॉ. अशोक तंवर ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें