फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 व 24 फरवरी को बूथों पर बनाए जाएंगे वोट: एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
23 व 24 फरवरी को बूथों पर बनाए जाएंगे वोट: एडीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मतदाता सूची में शामिल होने का सुनहरा मौका है। जिला निर्वाचन विभाग इसके लिए पंचकूला और कालका में विशेष अभियान के तहत 23 व 24 को युवाओं को दोबारा से अपने वोट बनवाने के अवसर प्रदान करने जा रहा है। शनिवार व रविवार को दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर प्रत्येक बूथ पर वोट बनाने का कार्य किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि पंचकूला व कालका हलके की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन का कार्य किया जा चुका है, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग केनिर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2019 के मद्देनजर उन सभी पात्र व्यक्तियों के वोट बनाने के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। दोनों दिन के लिए बीएलओ नियुक्त कर दिए गए हैं। बीएलओ अंतिम मतदाता सूची के साथ अपने बूथों पर रहेंगें और लोगों से आवेदन लेकर नए वोट बनाने का कार्य करेंगे। इसके अलावा नाम शुद्धिकरण आदि का भी कार्य करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि कोई भी मतदाता इन दोनों दिन संबधित बूथ पर आकर कालका व पंचकूला की विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में अपना नाम देखकर किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे दूर करवा सकता है। इसके अलावा नए वोट बनवाने के लिए फार्म 6 भरकर दे सकता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपने किसी परिजन की मृत्यु या स्थान परिवर्तन के कारण उसका नाम मतदाता सूची से कटवाना चाहता है तो उसे फार्म नंबर सात भरकर देना होगा। मतदाता आयोग की वेबसाइट पर अपना नाम आनलाइन भी देख सकता है। उन्होंने पंचकूला व कालका हलके में वंचित रहे लोगों से अनुरोध किया है कि आयोग द्वारा चुनाव के मद्देनजर अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इसका लाभ उठाकर अपने वोट बनवाने का कार्य करवा सकते है ताकि लोक सभा आम चुनाव 2019 में अपने वोट का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें