फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17वें दिन हड़ताल जारी , कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी

विज्ञापन
विज्ञापन
17वें दिन हड़ताल जारी , कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दबाव में ले रहा है अस्पताल प्रबंधन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को जारी रही। 17वें दिन कर्मचारी सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में हड़ताल पर बैठे रहे। 72 घंटे की भूख हड़ताल लगातार चल रही है। वहीं भूख हड़ताल खत्म करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने दबाव बनाते हुए कर्मचारियों को अब सस्पेंड करना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ अस्पताल में कर्मचारी भूख हड़ताल पर रात भर बैठ रहे हैं। एनएचएम जिला कमेटी के जनरल सेक्रेटरी अरविंद यादव, मुनीर अहमद, देवेंद्र सैनी, अनिल कुमार, संदीप कुमार 72 घंटे की भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। एंबुलेंस की सुविधा ठप पड़ी है। ओपीडी में लोगों को इलाज सही तरीके से नहीं हो रहा है। मुनीर अहमद ने सभी साथियों को बताया कि वीरवार को हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के एमडी की ओर से प्रदेश भर के सीएमओ की वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई थी। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनसे जवाब मांगा गया है। इस कारण दबाव में आकर वह कर्मचारियों को सस्पेंड कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वह अपनी हड़ताल 24 फरवरी तक करेंगे। अगर उन्हें बाहर किया जाएगा तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें