सड़क पर उतरे भूतपूर्व सैनिक, जताया विरोध
पंचकूला। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को समूचे देश की जनता श्रद्धांजलि दे रही है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए न्यू गणेश विहार सोसायटी में रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों व अन्य लोगों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाल। लोगों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश जताया। लोगों ने सोसायटी से मुख्य सड़क तक कैंडल मार्च निकाला गया और दो मिनट का मौन रखा। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की अपील करने के साथ ही शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हुआ है, आतंक के खिलाफ अब इंसानियत मजबूती से खड़ी है।