फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुतों ने 13 भेड़ों को बनाया अपना शिकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा कुत्तों ने 13 भेड़ों को बनाया अपना शिकार
विज्ञापन

बरवाला। बरवाला-भरैली फिरनी मार्ग पर स्थित ग्राम सचिवालय के नजदीक आवारा कुत्तों ने बाड़े में घुसकर करीब 13 भेड़ों को अपना शिकार बना डाला। भेड़ों के मालिक दर्शन पुत्र केशो राम वासी बरवाला ने बताया कि वह अपनी भेड़ों को बाड़े में हर रोज की तरह बंद कर रात को सो गया था। सुबह उसने देखा कि आवारा कुत्ते उसके बाड़े की दीवार फांद कर भेड़ों को नोचने में लगे हुए थे। जब गेट खोलकर देखा तो 13 भेड़ें मृतक पड़ी हुई थी। इससे दर्शन कुमार को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। उसने प्रशासन से इस नुकसान के मुआवजे की मांग की है। कस्बावासी निर्मल सिंह, हरिन्द्र सिंह, भाग सिंह, कुलविन्द्र सिंह आदि ने बताया कि कस्बा बरवाला व क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और ये आवारा कुत्ते आए दिन किसी न किसी को बेखौफ अपना शिकार बना रहे हैं। वहीं लोगों ने बताया कि पोल्ट्री फार्मों के आसपास तो आवारा कुत्ते झुंडों में दिखाई दे रहे हैं। जिनकी तरफ न तो पोल्ट्री फार्म संचालकों की तरफ से ध्यान दिया जा रहा है और न ही प्रशासन की तरफ से। लोगों ने प्रशासन से इन आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें