फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह के दिन हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की सालगिरह के दिन हो गई मौत
विज्ञापन

- घर पर छाया रहा सन्नाटा, लोग रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आग लगने के बाद चौथी मंजिल से कूदे आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश कुमार की मौत के बाद उनके सेक्टर-21 स्थित घर पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं उनके दोस्तों और पड़ोसियों में सुरेश कुमार की मौत का दुख साफ तौर पर दिखा। मौत की खबर सुनते ही पत्नी दिल्ली शव लेने के लिए रवाना हो गई। वहीं उनक एक बेटा है जो बेंगलूरू में रहता है। इस बाबत उनके पड़ोसी कृष्ण लाल ने बताया कि उनका स्वभाव बहुत अच्छा था। वह बहुत हसमुख प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। पड़ोसी बाल कृष्ण ने बताया कि उनकी आज मैरिज एनवर्सिरी थी। इस तरह को दुखद अंत की उम्मीद नहीं थी। उनका परिवार सभी से सही तरीके से बात करता था। वह हमेशा अपने अच्छे स्वाभाव के लिए जाने जाते थे। उनसे कोई भी मदद मांगने के लिए कहता था तो वह हमेशा उसकी मदद के लिए तैयार रहते थे। इसके अलावा उनका किसी से कोई झगड़ा भी कभी नहीं हुआ। वह सामाजिक कामों में भाग लेते थे। उनकी मौत के बाद आस पास के लोग भी काफी दुखी थे। वहीं उनका शव दिल्ली से आज पंचकूला लाया जाएगा। इसके बाद बुधवार को उनका दाह संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें