फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में हरियाणा रहा फर्स्ट रनरअप

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में हरियाणा रहा फर्स्ट रनरअप
विज्ञापन


- जयपुर में एक से चार फरवरी तक आयोजित हुई थी मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन
- प्रदेश के 210 मास्टर एथलीटों सहित 20 राज्यों से 2100 खिलाड़ियों ने लिया भाग

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रदेश के मास्टर एथलीटों ने जयपुर में आयोजित नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर फर्स्ट रनरअप की ट्राफी अपने नाम की हैं। चैंपियनशिप का आयोजन र्स्वाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में एक फरवरी से चार फरवरी तक किया गया। हरियाणा से 210 मास्टर एथलीटों ने जयपुर में आयोजित नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में भाग लिया। जिनमें पंचकूला से 15 मास्टर्स एथलीटों शामिल रहे। इन मास्टर एथलीटों में करनल सीपी बिज 70 प्लस, बजीरचंद गोयल 70 प्लस, उषा शर्मा 80 प्लस, राम किशोर शर्मा 65 प्लस, सीमा शर्मा 45 प्लस, दयानंद 70 प्लस, सीमा रानी का 35 प्लस कैटेगरी में प्रतिभागी रहे। नेशनल में भाग लेने गए सभी एथलेटिक्स राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में विजेता रह चुके हैं। बता दें हरियाणा पहले 4 बार चैंपियनशिप रह चुका है। सबसे अधिक मेडल हासिल करने वाले राज्य को चैंपियनशिप घोषित किया जाता है। जिसमें हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा। हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राम किशोर शर्मा ने अपनी टीम से सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि नेशनल एथलेटिक्स में विजेता खिलाड़ी 2 से 6 दिसंबर को आयोजित एशिया चैंपियनशिप मलेशिया कोलंपुर में भाग लेंगे। बता दें चैंपियनशिप में 26 प्रकार की अलग-अलग प्रकार की गेमों का आयोजन किया गया। जिसमें 20 राज्यों से 2100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें