फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी की टीम ने दून पब्लिक स्कूल में मारा छापा बेसमेंट में चलती मिलीं क्लासें

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी की टीम ने दून पब्लिक स्कूल में मारा छापा बेसमेंट में चलती मिलीं क्लासें
विज्ञापन


- बेसमेंट में कॉमर्शियल एक्टिविटी संचालन का मामला, टीम ने कार्रवाई को रिपोर्ट एचएसवीपी ईओ को सौंपी
- संभवत: सोमवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को सेक्टर-21 स्थित दून पब्लिक स्कूल में छापा मारा। टीम के सदस्यों को चेकिंग के दौरान स्कूल की बेसमेंट में बिना परमिशन के ही क्लासेज चलती मिलीं। वहीं, स्कूल के जोनिंग एरिया में अवैध निर्माण भी मिला। टीम के सदस्यों ने स्कूल संचालक को तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया है। एचएसवीपी के जेई सुरेंद्र ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट बनाकर ईओ आशुतोष राजन को सौंप दी गई है। संभवत: सोमवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

बेसमेंट में मिली लैब क्लासें
जेई सरेंद्र ने बताया कि उन्होंने एचएसवीपी के ईओ आशुतोष राजन के आदेश पर सेक्टर-21 स्थित दून पब्लिक स्कूल में शनिवार को चेकिंग की। इस दौरान उन्हें बेसमेंट में लैब क्लास और कॉमर्शियल एक्टिविटी का हॉल बना हुआ मिला, जिसमें बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने बेसमेंट और कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए एचएसवीपी से परमिशन नहीं ली है। इसके अलावा स्कूल की बिल्डिंग में भी बदलाव किए गए हैं, जिसे सोमवार को डिजाइन देखकर दोबारा चेक किया जाएगा।
विज्ञापन


बेकरी शॉप में भी मिला वॉयलेशन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम सेक्टर-21 स्थित दून पब्लिक स्कूल में चेकिंग करने के बाद सेक्टर-9 स्थित निक बेकर में पहुंची। यहां चेकिंग के दौरान टीम को मामूली वॉयलेशन मिली है। जिसे ठीक करने के लिए टीम के सदस्यों ने संचालक को आदेश दिया है। यदि संचालक ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ईओ बोले, जारी रहेगी निजी स्कूलों की जांच
एचएसवीपी के ईओ आशुतोष राजन का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों की जांच लगातार जारी रहेगी। जिस भी स्कूल संचालक ने वायलेशन कर रखी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायलेशन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में कई नामचीन स्कूल संचालकों ने वायलेशन कर रखी है, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

फायर विभाग भी हरकत में आया
बेसमेंट में कामर्शियल एक्टिविटी संचालन के मामले को लेकर फायर विभाग सोमवार से अपनी कार्रवाई शुरू करेगा। विभागीय अधिकारियों से जानकारी मिली है कि कार्रवाई को अंजाम देने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। यह टीमें प्रतिदिन दो से तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर फायर अधिकारियों की सौंपेंगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई फायर अधिकारी करेंगे।

निजी स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप
विभागीय कार्रवाई से शहर के स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वह इस कार्रवाई से बचने के लिए लगातार उच्चाधिकारियों और नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। इसके बाद भी विभागीय कार्रवाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। एचएसवीपी के अधिकारियों का कहना है कि वह ईओ आशुतोष राजन के आदेश पर लगातार स्कूलों की चेकिंग कर रहे हैं और खामियां सामने आ रही हैं। जिन स्कूलों में वायलेशन मिली है उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


इन स्कूलों में मिलीं खामियां
सेक्टर-12 स्थित ब्रिलियंस वर्ल्ड स्कूल में बेसमेंट के साथ स्वीमिंग पूल मिला है। जबकि सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय में स्वीमिंग पूल, सेक्टर-4 में स्थित सतलुत पब्लिक स्कूल में नियमों की अनदेखी कर ऑफिस और पार्किंग का निर्माण किया गया है। सेक्टर-21 स्काई वर्ल्ड स्कूल में अवैध गेट मिला है। इसके अलावा सेक्टर-14 स्थित लिटिल फ्लावर, सेक्टर-20 स्थित सेंट जेवियर्स, सेक्टर-7 स्थित डीसी मॉडल और सेक्टर-4 स्थित अन्य स्कूल में वायलेशन मिली है। जिनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें