फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी का चला अतिक्रण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन


- सेक्टर-2, 4 और 12-ए में कई अवैध निर्माण को तोड़ा
- नाले के साथ वाली जगह पर दीवार बना कर रखा था कब्जा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार को शहर में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एचएसवीपी की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। कई सेक्टरों में फुटपाथ पर काबिज लोगों ने टीम के पहुंचने से पहले ही सामान को समेट लिया। जबकि कुछ लोगों के सामान को विभागीय टीम ने कब्जे में ले लिया। इसी के साथ अधिकारियों ने उन्हें सख्त हिदायत दी है कि यदि उन्होंने दोबारा कब्जा किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एचएसवीपी की टीम ने सबसे पहले सेक्टर-2 और सेक्टर-4 में कार्रवाई करते हुए सामान को जब्त किया।

सेक्टर-12-ए में दीवार कर बना लिया पार्क
एस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन सेक्टर-12ए के स्कूल की जांच कर जैसे ही बाहर सड़क पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कोठी नंबर 882 की बॉउंड्री पर लगी लोहे की ग्रिल कोठी की बाउंड्री से बाहर सरकारी जमीन पर भी लगी हुई है। कोठी मालिक ने इस प्रकार सरकारी जमीन पर भी अवैध अतिक्रमण कर रखा है। एस्टेट ऑफिसर ने मौके पर अर्थमूविंग मशीन मंगवा कर लोहे की ग्रिल और दीवार को तुड़वा दिया। कोठी मालिक द्वारा मिन्नत करने के बाद उन्हें कल 11 बजे तक का समय दिया है, ताकि वह अवैध अतिक्रमण अपने आप हटा लें। ऐसा ही अतिक्रमण आसपास की अन्य कोठियों वालों ने भी कर रखा था। एस्टेट ऑफिसर द्वारा इन सभी कोठी मालिकों को नोटिस देकर कल तक अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


आज भी शहर में चलेगा अतिक्रमण अभियान
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों और कर्मचारियों अभियान जारी रखने का आदेश दिया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है वे स्वयं ही हटा लें। अन्यथा सरकारी टीम कब्जा खुद हटाएगी और इस दौरान होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी उनकी होगी।
विज्ञापन


देरी से पहुंची अर्थमूविंग मशीन, चालक सस्पेंड
ईओ आशुतोष राजन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अर्थमूविंग मशीन मंगवाने का आदेश दिया, लेकिन करीब दो घंटे बाद भी अतिक्रमण स्थल पर अर्थमूविंग मशीन नहीं पहुंची। इससे उनके तेवर कड़े हो गए और उन्होंने मौके से ही फोन कर अर्थमूविंग मशीन चालक को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। इस दौरान प्राधिकरण के अन्य कर्मचारियों के हाथ, पांव फूल गए। राजन ने अतिक्रमण हटाओ टीम को यह भी आदेश दिया है कि वह शहर में जितने भी अतिक्रमणकारी हैं सभी को नोटिस जारी करें और कार्रवाई के दौरान नक्शा जरूर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें