जींद उपचुनाव में भाजपा की जीत पर विधायक ने ढोल बजा मनाई खुशी
भाजपा कार्यालय में बधाई देने वालों का लगा तांता, लड्डू बांटे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जींद उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने ढोल बजाकर खुशी मनाई। उनके साथ एडवोकेट वीरेंद्र गर्ग, दीपक शर्मा मौजूद थे।
यह विकास कार्यों की जीत : कृष्ण ढुल
जींद में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर हरियाणा बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने कहा कि जींद की जनता ने साफ कर दिया है कि आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। ढुल ने कहा कि भाजपा ने पहले मेयर और फिर जींद में जीत दर्ज करके साबित कर दिया है कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य लोगों को पसंद आ रहे हैं।
विरोधियों की उड़ गई नींद : रितू
भाजपा की पंचकूला जिला परिषद चेयरपर्सन रितू सिंगला ने जींद में मिली जीत को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि हम जीत गए जींद और विरोधियों की उड़ गई नींद। रितू ने कहा कि सरकार प्रदेश में हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है और इसी के चलते प्रदेश की जनता आज भाजपा के कार्यकाल से इतनी प्रभावित है कि उसके प्रति जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है।