फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बसों में पास वाले स्टूडेंट्स नहीं कर पा रहे सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट बसों में पास वाले स्टूडेंट्स नहीं कर पा रहे सफर
विज्ञापन


- प्रावधान होने के बाद नहीं चढ़ने दे रहे बस में, स्टूडेंट्स परेशान
- नियमों की अनदेखी के बाद भी बस संचालन पर नहीं हो रही कार्रवाई
- प्राइवेट बसों में रूट चार्ट भी नहीं लगा है

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्राइवेट बसों में सरकारी बस पास होने पर सफर करने का प्रावधान है। लेकिन इसकेेेे बाद भी स्टूडेंट्स को प्राइवेट बस संचालक बस में नहीं चढ़ने देते हैं। सरकारी बसों की संख्या कम होने के कारण स्टूडेंट्स और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी है लेकिन इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इससे यात्रियों को दो से तीन घंटे तक बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड से जहां 90 सरकारी बसों का संचालन किया जाता है। वहीं आरटीए की ओर से रजिस्टर्ड 18 प्राइवेट बसें चलाई जा रही हैं। बस स्टैंड से बसों का संचालन कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रायपुररानी, नारायणगढ़, बरवाला, शहजादपुर के रूट पर स्टूडेंट्स को बसों से जाने के लिए दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण यात्रियों को दिक्कत हो रही है। रायपुररानी जाने वाले गौरव गंभीर बताते हैं कि वह दो घंटे तक इंतजार करने के बाद बस में सफर करते हैं। कई बार तो बस का पता भी स्टूडेंट्स को नहीं होता है। जब उन्हें बताया जाता है कि यह बस रायपुररानी नहीं बरवाला जाएगी तब लोग इस बस से उतरते हैं। बसों में रूट चार्ट भी सही तरीके से लगा दिखाई नहीं देता है। इस कारण यात्री परेशान रहते हैं। सेक्टर-5 बस स्टैंड के ट्रैफिक मैनेजर अशोक कौशिक ने बताया कि बसों का संचालन किया जा रहा है। जिन रूटों पर बसें कम हैं। उनकी फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें