ताइक्वांडो में विक्की ने जीता गोल्ड मेडल
सब जूनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन से नेशनल में हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विजय पब्लिक स्मार्ट स्कूल सेक्टर-17 पंचकूला के विद्यार्थियों ने वीरवार को आंचल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें सब-जूनियर कैटेगिरी में पांचवीं के छात्र विक्की ने 44 किलो भार प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। विक्की का नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। स्कूल प्रिंसिपल अमित जैन ने उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देकर उन्हें सम्मानित किया।