मकर संक्रांति के अवसर पर स्कूल ने किया हवन
पिंजौर। सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी पिंजौर में मकर संक्रांति के के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यापकों और हवन में शामिल अभिभावकों द्वारा विद्यार्थियों के जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने की कामना की गई। इस अवसर पर 12वीं के विद्यार्थियों ने 11वीं के विद्यार्थियों को शैक्षिक उत्कृष्टता, कर्तव्यभान, सत्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी व समय निर्धारण जैसे तथ्यों पर चलने की प्रेरणा दी। विद्यालय की निर्देशिका कमल राय ने बताया कि हवन विधि की ओर से हम अपनी वैदिक परंपरा को तो अपनाते ही हैं साथ-साथ हवन की पवित्र अग्नि समस्त नकारात्मक सोच का भी अंत कर देती है ।