फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु मृत्यु दर कम करने में चंडीगढ़ बना नंबर-1

विज्ञापन
विज्ञापन
शिशु मृत्यु दर कम करने में चंडीगढ़ बना नंबर-वन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 54 डॉक्टरों और 160 पैरा मेडिकल कर्मचारियों को सम्मानित किया है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के मकसद से किया गया। शिशु मृत्यु दर कम करने में चंडीगढ़ सभी केंद्र शासित प्रदेशों के बीच पहले नंबर पर आया है। इसको लेकर 5वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में शहर को अवार्ड मिला है। इसके अलावा चंडीगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई कार्यक्रमों में अवार्ड मिले हैं। वहीं इन कर्मचारियों के योगदान की वजह से चंडीगढ़ में 100 फीसदी टीकाकरण संपन्न हो पाया है। सभी कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र के साथ मोमेंटो भी दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें