फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने काम से दूसरो की जिंदगी बदलने वाले ही रियल हीरो- रैपर रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने काम से दूसरों की जिंदगी बदलने वाले ही रियल हीरो: रैपर रफ्तार
विज्ञापन


- सुरभि राणा रियल हीरो नहीं मात्र रोडीज: रैपर रफ्तार
- सेक्टर-पांच इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में रोडीज के ऑडिशन
- पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने दिए ऑडिशन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। टीवी पर दिखने वाले युवा असली हीरो नहीं बल्कि अपने काम से दूसरों की जिंदगी बदलने वाला इंसान ही असली हीरो है। यह कहना है जाने-माने रैपर रफ्तार का। जो बुधवार को सेक्टर-पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में चल रहे ऑडिशन में मौजूद रहे। रोडीज के लिए आपके द्वारा रियल हीरोज का चयन किया जाता हैं और वहीं रियल हीरोज जब दूसरे रियलिटी शो में जाते हैं तो कमजोर पड़ जाते हैं। इस विषय पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम इस समय रोडीज के ऑडिशन ले रहे हैं। रियल हीरोज का हम पहले ही चयन कर चुके हैं। यह रियल हीरोज वह हैं जिन्होंने अपने काम व सूझबूझ से दूसरों की जिंदगी बदल दी हैं। इन रियल हीरोज में कितनों का चयन हो चुका है यह मुझे भी मालूम नहीं और यहीं हमारे रियल हीरोज है न कि बड़ी स्क्रीन पर दिखने वाले युवा। बिग बॉस सीजन 12 की प्रतिभागी सुरभी राणा को मैं रियल हीरो नहीं मानता। उनका रोडीज शो में चयन एक रोडीज के रूप में हुआ था न कि रियल हीरो के रूप में। प्रेसवार्ता के दौरान रोडीज शो के होस्ट रणविजय सिंह, गैंग लीडर प्रिंस नरूला, गैंग लीडर व अभिनेत्री नेहा धूपिया, सीजन एक्सपर्ट निखिल चिनप्पा, रैपर रफ्तार व पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह मौजूद रहे। होस्ट रणविजय सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ हमारा गढ़ है। हमें जितने रोडीज चंडीगढ़ में आकर मिलते है उतने कहीं नहीं मिलते। यहीं कारण है कि हर बार हम अन्य शहरों में ऑडिशन लेने का फैसला बदलते हैं लेकिन चंडीगढ़ में हम हर बार ऑडिशन के लिए आते हैं। इस सीजन की खास बात यह है कि इस बार के सीजन में पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस शो में यह मेरा पहला अनुभव रहेगा और असली लाइफ के हीरो तलाशने के कांसेप्ट ने ही मुझे शो के लिए प्रेरित किया हैं। हम सभी में सामान्य रूप से ऊपर उठने तथा परिवर्तन लाने की सहनशीलता हैं। नए अनुभव को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूं क्योंकि इस बार मैं वह करने जा रहा हूं जो मैंने पहले कभी नहीं किया। वहीं इस सीजन में अपनी स्ट्रेट्जी के विषय में मुस्कुराते हुए अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि प्रिंस नरूला अपनी टीम के लिए शानदार रोडीज चुने जिन्हें वह बाद में अपनी टीम में शामिल कर सकें। बता दें कि बुधवार को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में तीन हजार के करीब युवक-युवतियों ने ऑडिशन दिए। ऑडीशन के लिए शहर में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, यूपी सहित अन्य राज्यों के युवक-युवतियों ने शिरकत की। ऑडिशन के लिए मंगलवार रात से ही युवाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।

ऑडिशन के इंतजार में खड़े युवक-युवतियों से बातचीत
ऑडिशन के इंतजार में बैठे युवाओं में जोश बरकरार करने के लिए अलग-अलग एक्टिविटी भी करवाई गई। जिसमें किसी ने भंगड़ा करके दिखाया तो किसी ने मॉडलिंग और स्टंट। टैलेंट प्रस्तुतियों के दौरान इंद्रधनुष ऑडिटोरियम आवाजों से गूंज उठा। जिसमें युवा हूटिंग करते हुए दिखे। अपनी बारी के लिए इंतजार कर रहे युवाओं से जब बातचीत की गई तो उनकी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी।
विज्ञापन


1. मैं मिमिक्री, भिखारी की एक्टिंग और डांस बहुत अच्छे से कर लेती हूं। अपने ऑडिशन को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं। क्योंकि मुझे पता है कि मेरा सलेक्शन हो जाएगा। मैं यूपी की रहने वाली हूं और ऑडिशन के लिए सुबह 3 बजे ही पंचकूला में पहुंच गई थी।
रोमशा (24), यूपी निवासी।

2. सुबह से अपनी बारी के इंतजार में खड़ा हूं सहारनपुर का रहने वाला एक टीचर हूं और अपनी कमाई से ही आगे की पढ़ाई कर रहा हूं। बहुत अच्छी बांसुरी बजाता हूं और अपने इस टैलेंट को टीवी पर दिखाना चाहता हूं। इसलिए ऑडिशन देने आया हूं। - विपुल (25), सहारनपुर निवासी।
विज्ञापन


3. आईटी पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। मेरा सेलेक्शन इसलिए होना चाहिए क्योंकि मैं किसी चीज से नहीं डरती। पहाड़ो की रहने वाली हूं तो न तो ऊंचाई से डर लगता न ही पानी की गहराई और न ही कम या अधिक तापमान से। - आरुषी (24), कुल्लू निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें