माइनिंग ठेकेदार के कारिंदों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित नगर निगम के गांव जलौली में नटवाल रेत खान के ठेकेदारों के कारिंदों द्वारा शनिवार को संजीव कुमार पुत्र धर्म सिंह व अशोक कुमार पुत्र ठाठ सिंह के साथ मारपीट कर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कई युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बरवाला पुलिस चौंकी इंचार्ज ऋषि पाल ने बताया कि आरोपी विशाल कुरुक्षेत्र, राजकुमार पानीपत व सज्जन को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय कारागार अम्बाला भेज दिया।