फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इनकम टैक्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


- कर्मचारियों ने कहा सरकार मांगें नहीं कर रही पूरी
- ओल्ड पेंशन स्कीम को सरकार को लागू करना चाहिए, न्यू पेशन बंद हो

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आयकर कर्मचारी महासंघ पंचकूला शाखा की ओर से अपनी मांगों केे लेकर सेक्टर-4 में कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महासंघ के प्रधान जयवीर सिंह ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जानी चाहिए। नई पेंशन स्कीम को तुरंत खत्म किया जाए, कर्मचारियों का रिटायरमेंट के बाद भविष्य सुरक्षित हो सके। कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग मिनिमम वेज के साथ मिलना चाहिए। ग्रुप सी और डी की खाली पोस्टों को जल्द भरा जाए जिससे कि कर्मचारियों के ऊपर दबाव कम हो सके। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का किया जाए जिससे कि वह अपना भविष्य बेहतर बना सकें। कर्मचारियों को सामान वेतन, सामान काम के आधार पर वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा सरकारें कर्मचारियों के हित में नहीं सोचती हैं। उन्हें कर्मचारियों का ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर उप प्रधान अमर बहादुर यादव, सचिव अनिल शर्मा, संयुक्त सचिव कविता दहिया, खजांची देवेंद्र शुक्ला सहित सौ से अधिक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें