फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर -15 में हुडा ने हटाया अतिक्रमण, लोगों ने किया जमकर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 में हुडा ने हटाया अतिक्रमण, लोगों ने किया जमकर विरोध
विज्ञापन

- पुलिस बल के प्रयोग के बाद हटे प्रदर्शनकारी, लोगों ने की पत्थरबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहरी विकास प्राधिकरण हुडा की ओर से शहर के सेक्टर -15 की मार्केट में अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने जमकर विरोध किया। इस मौक पर हुडा के ईओ अधिकारियों के समझाने के बाद भी लोग हंगामा करते रहे। शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार रात आठ बजे मार्केट से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान हुडा की इंजीनियरिंग विंग की टीम ने पांच सिलेंडर और कैरेट में रखा सामान जब्त किया। इस दौरान अतिक्रमण लगाए लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों ने नारेबाजी के साथ पत्थरबाजी भी की। हुडा की ओर से पत्थरबाजी की शिकायत पुलिस को दी गई। इस मौके पर दो पीसीआर और राइडर भी पहुंची। पुलिस की ओर से बल प्रयोग के बाद लोग हटे। हुडा के ईओ आशुतोष राजन ने बताया कि हुडा की जमीन पर जहां भी अतिक्रमण है। उसे हटाया जा रहा है। अगर लोग नहीं मानेंगेे तो हुडा की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गाड़ी के आगे बैठे लोग
सेक्टर -15 मार्केट में अतिक्रमण किए लोगों का सामान लादा गया तो लोगों ने गाड़ी के आगे बैठकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से बल प्रयोग कर लोगों को हटाया गया। इसके बाद लोगों ने जमकर विरोध किया। हुडा के इस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए हिदायत दी गई है। अगर लोग नहीं मानेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें