फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दुस्तान स्काउट एडं गाइड संस्था को हिमाचल में होगी भूमि अलॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तान स्काउट एडं गाइड संस्था को हिमाचल में होगी भूमि अलॉट
विज्ञापन

- शिक्षा मंत्री ने बैठक में पहुंचे लोगों को किया संबोधित
इमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड संस्था की रविवार को बैठक हुई। जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री व संस्था के राज्य अध्यक्ष राम विलास शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था एक परिवार की तरह है। संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों से खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था को हिमाचल के तारे दावे में ट्रेनिंग कैंप के लिए भूमि अलॉट करवाने का प्रयास किया जा रहा है, जो शीघ्र ही पूरा होगा। इस वर्ष संस्था की ओर से 50 हजार से अधिक छात्रों को ट्रेनिंग प्रदान की गई है। उन्होंने सभा में विशेष तौर शामिल होने के लिए नेशनल चीफ कमिश्नर आईएसएस के नंदा तथा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पीके दास आईएएस का आभार व्यक्त किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि नेशनल चीफ कमिश्नर आईएसएस के नंदा, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पीके दास आईएएस, सचिव नवीन जयहिंद, एडिशनल डायरेक्टर राजीव, प्रोग्राम ऑफिसर राम कुमार, चेयरमैन प्रिय व्रत, कोषाध्यक्ष सुनील भारद्वाज, प्रदेश प्रेस सचिव हरप्रीत अग्निहोत्री, ट्रेनिंग अधिकारी अनिल शर्मा पंचकूला, सुनील कौशिक सचिवालय चंडीगढ़, नरेन्द्र चौहान राजभवन हरियाणा, दिव्या, शविजेता रानी, मनोज कृष्ण, सीमा रानी समेत सभी जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें