फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग को बर्बाद करने पर तुली हुई है सरकार: शर्मा
विज्ञापन

आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग पंचकूला बस स्टैंड पर हुईं। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान हरि नारायण शर्मा व संचालन महासचिव दोड़वा ने किया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रधान नरेंद्र रावल, उप प्रधान कुलदीप शर्मा, प्रेस प्रवक्ता जोगिंदर सिंह, सचिव गुरनाम सिंह, मुख्य सलाहकार राजपाल को नियुक्त किया गया। राज्य प्रधान हरि नारायण शर्मा ने नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने आश्वासन दिया कि हम पूरी लगन व ईमानदारी से काम करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। किसी भी हाल में कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देंगे। राज्य प्रधान हरि नारायण शर्मा ने गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किलोमीटर स्कीम के नाम पर अपने निजी चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसी भी हाल में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 190 बसों के टेंडर में बहुत सी खामियां निकल कर सामने आई हैं। इसलिए सरकार को इसकी जांच करवाकर इस प्रक्रिया को भी रद्द करना चाहिए तथा विभाग में सरकारी बसों का बेड़ा बढ़ाना चाहिए। गेट मीटिंग में मुख्य रूप से बलवान सिंह दोड़वा, पवन संबली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें