फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में नहीं चले ऑक्सीजन सिलेंडर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में नहीं चले ऑक्सीजन सिलेंडर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन


- वार्ड में रिपेयर के कारण आक्सीजन के पाइप हो गए थे खराब
- लगातार लोग रहे परेशान, प्री मेच्योर बच्चों को रिफर करने से परिजन परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर -6 जनरल अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में नवजात शिशु देखभाल गृह एसएनसीयू में ऑक्सीजन की लगी पाइप रिपेयर के कारण डैमेज हो गईं। इस कारण यहां से तीन नवजात बच्चों को आनन-फानन में पीजीआई रेफर कर ना पड़ा। जिसके बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में नवजात शिशु देखभाल गृह एसएनसीयू में प्री मेच्योर बच्चों को रखा जाता है। इसमें बच्चों की केयर के लिए पूरी व्यवस्था की जाती है। इस वार्ड में दो दिन से रिपेयर चल रही है। इस कारण यहां के आक्सीजन पाइप बंद हो गए और बच्चों को ऑक्सीजन की सप्लाई में परेेेशानी आई है। जिसके बाद बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के बाद परिजनों ने भी जमकर हंगामा काटा। नवजात शिशु देखभाल गृह में तैनात डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि रिपेयर के कारण कुछ परेशानी आई थी। इस कारण तीन बच्चों केे पीजीआई रेफर किया है। सेक्टर -6 जनरल अस्पताल नवजात शिशु देखभाल गृह के इस कक्ष में 25 बच्चों की देखभाल की जाती है। इसमें पीलिया से पीड़ित केवल तीन नवजात बच्चे थे। इसमें दो बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। इस वार्ड में प्री मेच्योर बच्चों को रखा जाता है। इसके अलावा आक्सीजन की कमी वाले बच्चों को भी इस वार्ड में रखा जाता है। जनरल अस्पताल सेक्टर -6 के नवजात शिशु देखभाल गृह की रिपेयर चल रही थी। वार्ड में दो दिन पहले कूड़े का ढेर लगा था। तारें बिखरी हुई है। इसके बाद भी विभाग की ओर से कोई नोटिस बोर्ड नहीं लगाया गया। इस कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें