सेक्टर-11 गीता मंदिर में हुई कवि गोष्ठी
पंचकूला। महिला काव्य मंच चंडीगढ़ इकाई ने शनिवार को सेक्टर-11 स्थित गीता मंदिर में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रुप में पाक कला, पोषण ज्ञान व जी खाना खजाना की मुख्य लेखिका सरिता खुराना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में महिलाओं ने कविताएं और गजल सुनाई। इस मौके पर महिला काव्य चंडीगढ़ इकाई की संरक्षक शारदा मित्तल, अध्यक्ष उषा पांडे और उपाध्यक्ष शेहला जाबिद सहित कवि जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही।