फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में घोटाले के खिलाफ 16 के धरने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में घोटाले के खिलाफ धरने में भाग लेंगे
विज्ञापन

पंचकूला। व्यापार मंडल बरवाला इकाई प्रधान अश्वनी सिंगला, संरक्षक भम्बूर राणा, महामंत्री रविन्द्र गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान महेश वर्मा व उपप्रधान भूषण राणा ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि नगर निगम में घोटाले के खिलाफ व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने 16 जनवरी को जनहित में नगर निगम के बाहर धरना देने की घोषणा की है। इस धरने में बरवाला के लोग भी भारी संख्या में भाग लेंगे। जब तक सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तब तक इस आंदोलन को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम घोटाले की जांच सरकार को तुरंत प्रभाव से करनी चाहिए। ताकि पूरी सच्चाई जनता के सामने आ सके और नगर निगम में घोटाला करने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें