लोक सर्वहितकारी सोसायटी ने निकाय मंत्री से जांच की मांग
पंचकूला। लोक सर्वहितकारी सोसायटी के चेयरमैन राकेश अग्रवाल ने लोकल बॉडीज को पत्र लिखकर पंचकूला में विकास कार्य के नाम पर किए गए घोटाले की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि सरकार इस मामले की जांच स्वतंत्र कमेटी से करवाए। जांच प्रभावित न हो इसके लिए उन्होंने नगर निगम प्रशासक का तबादला दूसरे शहर में करने की गुहार लगाई है। सोसायटी के चेयरमैन ने पत्र में लिखा है कि नगर निगम पंचकूला को कई माह से शिकायतें भेजी जा रही है। स्थानीय मीडिया में भी लगातार खबरें प्रकाशित कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि नगर निगम के उच्च अधिकारियों ने कई बड़े प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की है। वहीं, दूसरी ओर अग्रवाल ने पत्र के जरिए निगम प्रशासक से शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर लगे होर्डिंग्स बोर्ड और फ्लैक्स संबंधी कई जानकारी मांगी है। उन्होंने पूछा है कि बताया जाए कि फ्लैक्स और होर्डिंग्स को कहां से और कितने में बनवाया गया है। शहर में कुल कितने बोर्ड लगे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बोर्ड के साइज की भी जानकारी मांगी है।