फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में 19 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसका आयोजन पंडित हरिप्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले होगा। रोजगार मेले में पंचकूला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े बेरोजगार युवा के फार्म अप्लाई कर सकेंगे। रोजगार मेले में ग्रामीण क्षेत्र के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इसके लिए शनिवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। शनिवार को गांव खटौला, रतेवाली व श्यामटू में ग्रामीण युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया गया। रोजगार मेले के कोआर्डिनेटर सिद्धार्थ व सामर्थ भारद्वाज ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत गांव खटौला, रतेवाली व श्यामटू में ग्रामीण युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के युवाओं को अच्छा रोजगार मिले। इसके लिए हमने एक नया मंच तैयार किया है। युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए 19 जनवरी को पंचकूला में रोजगार मेले का आयोजन रखा गया है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाना व उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित करना है। हमारी सभी युुवाओं से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस रोजगार मेले में हिस्सा ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें