पंचायती चुनाव के लिए चुनावी पार्टियां हुईं रवाना
जिले में 228 बूथ संवेदनशील व 144 बूथ अति संवेदनशील
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। आज रविवार 30 दिसंबर को होने वाले पंचायती चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले की 860 पंचायतों के लिए बनाए 372 बूथों पर चुनाव के लिए शनिवार को चुनावी टीमें रवाना कर दी गईं। 551 सरपंचों व 3225 पंचों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। डिप्टी कमिश्नर कमलदीप संघा ने बताया की 228 बूथ संवेदनशील व 144 बूथ अति संवेदनशील घोषित किये गए हैं। सभी चुनावी पार्टी चुनावी सामग्री लेकर शनिवार देर शाम तक पोलिंग बूथों में पहुंच जाएंगी।