सर्वसम्मति से बनी गांव देपुर महंत की पहली पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
तलवाड़ा (होशियारपुर)। गांव देपुर महंत ने अस्तित्व में आने के साथ ही इतिहास रच डाला। इस नव गठित ग्राम पंचायत का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। गांव के सरपंच पद पर प्रवीण कुमार को चयनित किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत के पांच पंच पदों के लिए रामेश्वर सिंह, शालू डडवाल, संतोख सिंह, परवीन कुमारी और अंजना कुमारी को सर्वसम्मति से चुना गया।
पंच रामेश्वर सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के प्रयासों से इस गांव में सरपंच और पांच पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार पंचायत बनी है। इस मौके पर कैप्टन तरलोचन सिंह, प्रित पाल सिंह, रामेश्वर सिंह, हरि सिंह, पवन सिंह, रछपाल सिंह, कान सिंह, मेहर सिंह, सुनील कुमार, कैप्टन पुरुषोत्तम सिंह, इंदरजीत सिंह, करतार सिंह, गुरदेव सिंह, जुगल किशोर और जोगिंदर सिंह का ग्राम पंचायत के गठन में सहयोग रहा।