आज से शुरू होंगे एथलेटिक टूर्नामेंट
पहले एथलेटिक टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
श्री आनंदपुर साहिब। बाबा बंदा सिंह बहादुर यूथ क्लब रजिस्टर्ड मटोर की ओर से करवाए जा रहे पहले एथलेटिक्स टूर्नामेंट की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है, पहले एथलेटिक्स टूर्नामेंट की तैयारियां मुकम्मल करने मौके बाबा बंदा सिंह बहादुर यूथ क्लब के सरपरस्त कैप्टन तरसेम सिंह तथा क्लब के प्रधान भगवंत सिंह मटोर, मुख्य सलाहकार बलविंदर सिंह लोदीपुर ने बताया कि क्लब की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एथलेटिक ट्रैक में कराए जा रहे टूर्नामेंट का उद्घाटन सेवा के पुंज संत बाबा लाभ सिंह जी किला आनंदगढ़ साहिब वालों की ओर से 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा और इनाम वितरण नगर कौशल श्री आनंदपुर साहब के प्रधान हरजीत सिंह जीता की ओर से विशेष तौर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एथलेटिक टूर्नामेंट में लड़कों के वर्ग में 100, 200, 400 ,800, 1500, 5000 मीटर की रेस कराई जाएगी। इसके साथ लॉन्ग जंप, गोला फेंकना आदि इवेंट कराए जाएंगे, लड़कियों के वर्ग में 100, 200, 400 मीटर रेस करवाई जाएगी, उन्होंने बताया कि जेतू खिलाड़ियों को कर्म बार इवेंट 2100, 1500 और 1100 रुपये नगद दिए जाएंगे और बेस्ट एथलीट को ख3100 का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट और लंगर का विशेष प्रबंध क्लब की ओर से किया जाएगा, उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मेजर हिंदुस्तानी बुलेट बाइक पर अपने हैरतअंगेज करतब दिखाने के लिए विशेष तौर पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर प्रिंसिपल गुरमिंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि क्लब की ओर से कराए जा रहे हैं एथलेटिक टूर्नामेंट बहुत ही सराहनीय है, उन्होंने कहा कि एथलेटिक सभी गेमों की मां होती है। हमें इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन समय-समय पर अवश्य करना चाहिए, ताकि नौजवानों को सही दिशा मिल सके। इस अवसर पर क्लब के वाइस प्रधान प्रदीप सिंह मान, महासचिव सुखदीप सिंह ,खजांची हरजिंदर सिंह बंटी, प्रेस सचिव अमरीक सिंह पम्मी, बलजीत सिंह राणा आदि उपस्थित थे।