रेलगाड़ी के आगे कूदकर की अत्महत्या
मुक्तसर। गांव कबरवाला के नजदीक रेल गाडी के नीचे आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि वीरवार की रात करीब ढाई बजे उनको किसी ने सूचना दी की गांव कबरवाला के पास से गुजरती रेलवे की लाइनों पर एक (60) साल के व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गांव सरावा बोदला निवासी मुख्तियार सिंह पुत्र फूला सिंह के तौर पर हुई। परिजनों के अनुसार मृतक पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था।