फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल क्रिमीनलज की निगरानी के लिए जेल में बनेगी निगरान पोस्टें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ जिला जेल में बनेंगी निगरानी पोस्ट: एडीजीपी
विज्ञापन

रोहित चौधरी ने किया रोपड़ जेल का दौरा, हाई प्रोफाइल क्रिमिनल पर रखी जाएगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। एडीजीपी जेल रोहित चौधरी ने शनिवार को कहा जिला जेल में बंद गैंगस्टरों व हाई प्रोफाइल क्रिमिनल की निगरानी के लिए जेल में निगरान पोस्टें बनाई जाएगी, ताकि इनकी एक्टिविटी पर नजर रखने के साथ साथ इनके पास आने वाले सामान की पूरी तरह से सर्च की जा सके। चौधरी रोपड़ जिला जेल का दौरा करने पहुंचे थे।
गौरतलब है कि रोपड़ जेल में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा समेत नौ हाई प्रोफाइल क्रिमिनल बंद है। जेल अधीक्षक बलजीत सिंह वैद ने बताया कि एडीजीपी जेल रोहित चौधरी ने यहां के अस्पताल समेत, रसोई घर, महिला वार्ड और सुरक्षा जोन का जायजा लिया। उन्होने बताया कि जेल में 584 बंदी मौजूद है। जेल में 363 बंदी रखने की क्षमता है। इसके लिए एडीजीपी ने और प्रबंध करने के लिए कहा है। एडीजीपी रोहित चौधरी ने जेल बंदियों से भी मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने चार बंदियों की मांग पर उन्हें उनके इलाकों से संबंधित जेलों में भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी ने जेल में बंद कैदियों व हवालातियों को मिलने के लिए आने वाले उनके परिजनों के लिए अच्छे प्रबंध करने के लिए कहा। उन्होंने विजिटर रूम को बड़ा करने और अच्छे प्रबंध करने की हिदायत दी। इस दौरान एडीजीपी ने पांच जेल कर्मियों को प्रशंसा पत्र दिए। इनमें जिसमें जेल के सहायक अधीक्षक दर्शन सिंह समेत, होमगार्ड तलविंदर सिंह, नरेश कुमारी,पैस्को के मुलाजिम मलकीत सिंह व सतपाल सिंह के शामिल हैं। जेल के वार्डर महिंदर मसीह को हेड वार्डर प्रमोट किया गया। इस मोके पर डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट हरचरन सिंह, सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट दर्शन सिंह, जगजीत सिंह, रघवीर राणा,मनप्रीत सिंह, हैड आफिस से सुपरिंटेंडेंट अनमोलजीत सिंह, हरीश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें