फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साडी काहदी दीवाली, न विके धान न विके पराली

विज्ञापन
विज्ञापन
‘साड्डी कादी दवाली न धान विक्के न पराली’
विज्ञापन

इस बार अनाज मंडियों में गुजारेंगे किसान दिवाली वाली रात
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। अनाज मंडियों में धान की खरीद न होने के कारण कई कई दिनों से बैठे किसानों को दिवाली वाली रात अनाज मंडियों में गुजारनी पडे़गी। किसानों का कहना है कि साड्डी कादी दवाली न धान विक्के न पराली।
किसान मंडियों में अपने धान की खरीद को लेकर इंतजार कर रहे हैं। किसान धान में नमी की बढ़ रही मात्रा को लेकर चिंता जताते बैठे हैं। फसल न बिकने पर किसान मंडियों में ही दीवाली मनाने को मजबूर हैं। धनतेरस पर हर व्यक्ति अपने घर में सोना चांदी बर्तनों से लेकर अन्य खरीदारी करता है। मंडियों में धान की खरीद न होने व नमी की मात्रा बढ़ने के कारण किसानों को ना तो धनतेरस पर खरीदारी का मौका मिला और न ही अपने घरों में दिवाली मनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नायब सिंह, जगरूप सिंह, दीवान सिंह, सुखदेव सिंह, करनैल सिंह, बंत सिंह, बलवंत सिंह, चनन सिंह ने कहा कि वह विगत 8 दिनों से मंडी में अपनी फसल की खरीद के लिए बैठे हैं। रात के समय ओस गिरने के कारण धान की नमी में बढ़ोतरी हो जाती है। उन्हें फिर से फसल सुखानी पड़ती है। धान की नमी में बढ़ रही मात्रा के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की कि हरियाणा की तर्ज पर उनकी भी धान की नमी की मात्रा बढ़ाकर खरीदी जाए, ताकि वह भी अपने अपने घरों में दिवाली मना सकें। इस अवसर पर किसान हरपाल सिंह, अजायब सिंह, निहाल सिंह, मुखतार सिंह ने कहा कि वह विगत 4 दिनों से अनाज मंडी बरनाला में अपनी धान की खरीद का इंतजार कर रहे है, परंतु त्यौहारों के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरनाला विधानसभा हलका के आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत मंगलवार की दोपहर हंडियाया अनाज मंडी पहुंचे और किसानों से बात कर उसकी समस्या सुनीं। मीत ने तुरंत खरीद करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मंडियों का दौराकर किसानों की मुश्किलें जानीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें