घर से मोबाइल और नकदी चोरी
नंगल।
अड्डा मार्केट में स्थित बर्फ कारखाना परिसर में रहने वाली अनु सूद के घर से एक मोबाइल और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को इसकी शिकायत दे दी है। अनु सूद की मानें तो सोमवार सुबह जब बह सोकर उठीं तो उनके घर का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में रखा एक मोबाइल और 20 हजार की नकदी गायब थी। जांच अधिकारी हवलदार किशोर चंद का कहना है कि उन्होंने मौके पर जाकर जांच की है।