फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल ने चुनाव आयोग को पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन फाडने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी मशीनरी ने नामांकन से रोका : तोता सिंह
विज्ञापन

अकाली दल ने आयोग को दी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र फाड़ने की शिकायत
पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे और आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। शिरोमणि अकाली दल ने राज्य चुनाव आयोग को धर्मकोट में पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र फाड़ने एवं सरकारी मशीनरी की ओर से लोकतंत्र में बाधा डालने की शिकायत की है। साथ ही निष्पक्ष चुनाव के लिए पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं नामांकनपत्र छीन कर फाड़ने वाले आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सूबे में लोकतंत्र के बजाए कांग्रेस तंत्र चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे में सत्ताधारी पार्टी ने धर्मकोट विधानसभा हलके में विरोधी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकने के लिए सरकारी मशीनरी जी भरकर प्रयोग किया। उन्होंने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लोकतंत्र पर किये जा रहे घान को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

अकाली नेता ने बताया कि चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में ब्लाक समिति ब्राहमके जोन से अकाली उम्मीदवार सुरिंदर कौर से कांग्रेस समर्थक दलजीत सिंह नामांकन कागज छीन कर भाग गया। इस के अलावा फिरोजवाल मंगल सिंह, कादरवाला, लोहगढ़, दातेवाल और लोहारा ब्लाक समिति जोन से अकाली उम्मीदवारों के नामांकन कागज छीन कर फाड़ दिए गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इन जोनों के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए समय देने एवं केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मकोट में हिंसक घटनाओं के लिए पहले ही साजिश तैयार हो चुकी थी, जिसका वीडियो भी वायरल हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता के गोली से घायल होने में अकाली वर्करों का नाम लिख कर एफआईआर कर दी है। वहीं वीडियो में पुलिस पर पथराव करते कांग्रेस नेता दिखाई देने के बावजूद अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्करों के हजूम ने अकाली दल सर्कल जत्थेदार से मारपीट की और पगड़ी की बेअदबी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें