सड़क पशु खडे़ पशुओं से टकराया बाइक सवार एएसआई, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। सड़क में शुक्रवार रात सड़क पर खडे़ लावारिस पशुओं ने पंजाब पुलिस के एएसआई की जान ले ली। मृतक पुलिस मुलाजिम थाना सिटी साउथ में तैनात था और ड्यूटी से घर लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार थाना सिटी साउथ में तैनात एएसआई बलबीर सिंह गांव चंदड़ जिला फिरोजपुर ड्यूटी के बाद रात करीब 8 बजे अपनी माडल टाउन, अमृतसर रोड, मोगा में रिहायश पर लौट रहा था। इस दौरान घर के पास ही अमृतसर रोड पर सड़क में खडेे़ लावारिस पशुओं से उसकी बाइक टकरा गई। गंभीर हालत में उसे डीएमसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वह डीएसपी सुखदेव सिंह थिंद जो सीआईडी फिरोजपुर एवं काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात हैं का भाई था। मृतक के परिवार में बुजुर्ग माता पिता, पत्नी, पुत्र और कनाडा में पढ़ने गई बेटी है।
लावारिस पशुओं की भरमार है।
शहर की हर सड़क, गली-मोहल्ले और कूड़े के ढेरों के अलावा सड़कों और गलियों में लावारिस पशु घूमते नजर आते हैं। इन पशुओं के कारण पहले भी कई जानें जा चुकीं हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं लेकिन प्रशासन कुंभकरणी नींद सोया है। यह आवारा पशु सड़कें एवं गलियों मोहल्लों में बड़ी संख्या में फिरते हैं, जिस कारण गली-मोहल्ले में खेलने वाले बच्चों में दहशत है।